BJP के इस बड़े नेता का निधन

in #bali25 days ago

भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार (77) का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने आज जिले अपने आवास गोदाम की तलाई में अंतिम सांस ली। श्रीकृष्ण पाटीदार (BJP leader Shri Krishna Patidar) के निधन की खबर के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता श्रीकृष्ण पाटीदार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

पूर्व सीएम ने जताया दुख
श्रीकृष्ण पाटीदार पिछले 40 साल से झालावाड़ जिले में भाजपा की रीढ़ माने जाते थे। वहीं, बीजेपी के छोटे से छोटे नेता और कार्यकर्ता भी उन्हें सम्मान से बाउजी कहकर बुलाते थे। झालावाड़ से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व उनके बेटे दुष्यन्त सिंह ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि झालावाड़ ही नहीं पूरे देश में नाम रोशन करने वाले, मेरे परिवार के मार्गदर्शक एवं शुभचिंतक श्रद्धेय बाबूजी श्री कृष्ण पाटीदार जी के निधन की खबर सुनकर मैं निःशब्द हूं। उन्होंने अनूठी कार्यशैली के कारण पूरे प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।’

वसुंधरा राजे के करीबी थे श्रीकृष्ण पाटीदार
उल्लेखनीय है कि झालावाड़ के दुर्गापुरा ग्राम पंचायत निवासी श्रीकृष्ण पाटीदार 40 सालों से भाजपा में सक्रिय थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किए। 1982 से लेकर 1985 तक वो भाजपा कार्य समिति के सदस्य रहे। पाटीदार 1995 में जिला प्रमुख चुने गए। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार के दूसरे कार्यकाल में जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष बनाए गए। पाटीदार वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते थे।
1715335850-9004.jpg