राजयसभा सांसद राठौड़ ने पर्यावरण महोत्सव व नमो एप सम्मेलन को किया सम्बोधित

in #bali7 months ago

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बारवा में पर्यावरण महोत्सव एवम नमो एप सम्मेलन को संबोधित कर अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने का किया आह्वान
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बाली के बारवा में पर्यावरण महोत्सव एवम नमो एप सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण कर अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया।
बाली के बारवा में विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणजनों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र सिंह जोधा, नरेंद्र सुथार, नरपतसिंह राजपुरोहित,दिनेशमाथुर एडवोकेट, छैलसिंह चौहान सरपंच, लालाराम भाजपा मंडल अध्यक्ष, जगदीश परिहार , ओमप्रकाश ओझा, लुणावा , रमेश प्रजापत, जिला परिषद से पुष्पा भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में टीकाराम सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन भंवर परिहार ने किया।
IMG-20240304-WA0012.jpg