वोट नही देने पर दोडा कर पीटा

in #bali8 months ago

विधानसभा चुनाव के बाद भी कुछ इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को कटिंग कराने बाजार गए 2 युवकों को कुछ लोगों ने पीट दिया। दोनों युवक जान बचाकर जैसे-तैसे घर पहुंचे। तभी पीछे से आए 15 से 20 लोगों ने गांव में घुसकर, जो मिला उसे पीटा। इस दौरान 3 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इनमें से एक युवक की स्थिति ज्यादा खराब होने पर जयपुर रेफर किया गया। मामला धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर इलाके का है।

कंचनपुर एसएचओ योगेंद्र शर्मा ने बताया- पंजीपुरा गांव निवासी भरत सिंह (50) ने बताया कि उसका बेटा जगन (22) और भाई का बेटा सचिन (23) शाम करीब 4:30 बजे महुआ खेड़ा में बाल कटवाने के लिए गए थे। वोट नहीं देने को लेकर दुकान पर ही दूसरे पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया। उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इसके बाद बेटा घर लौटा तो उसने झगड़े के बारे में बताया। मैंने कहा कि कोई बात नहीं। सुबह से खाना नहीं बना है, तुम खाना बना लो। जगन आटा गूंथने लगा। थोड़ी देर बाद करीब 5 बजे महुआ खेड़ा के 15 से 20 लोग आए और मारपीट करना शुरू कर दिया। पहले से इनलोगों से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि तुमने ‘फूल’ में वोट क्यों नहीं दिया। इस दौरान महुआ खेड़ा निवासी अशोक ने आकर छत से गोली चलाई।
image_editor_output_image-157348866-1701189882799-1.jpg