महिला ने किया सुसाइड

in #balilast month

सिरोही।पालड़ी एम थाना क्षेत्र के अरठवाडा गांव में एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। घटना की सूचना पर थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिवगंज उपखंड अधिकारी को सूचना दी।

पालड़ी एम थाना अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि अरठवाडा में किसी विवाहिता ने फंदे से लटककर सुसाइड किया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभु राम पुत्र बाबूजी वाल्मीकि ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी उर्मिला की शादी एक साल पहले सुरेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। 5 दिन पहले उसकी बेटी और दामाद गांव अरठवाड़ा आए थे। 2 दिन पहले ही दामाद यहां उसे छोड़कर अपने गांव चला गया। गुरुवार दोपहर उसकी बेटी ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को लोगों की मदद से नीचे उतरवाकर पोसालिया अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
IMG-20240618-WA0014.jpg