आयुषमंत्री ने किया उकवा के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

in #balaghat2 years ago

IMG-20220901-WA0002.jpg

आयुषमंत्री ने किया उकवा के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,लापरवाह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बालाघाट। मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने बैहर जाते समय उकवा के स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उकवा के स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में पाया गया कि स्वास्थ्य केंद्र का स्टॉफ समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुआ। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार एवं जांच कराने आए मरीजों से मंत्री कावरे ने चर्चा की और उनकी समस्या को समझा। उन्होंने तत्काल कलेक्टर एवं बीएमओ से दूरभाष पर चर्चा कर समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं होने वाले एवं अपने कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाह कर्मचारी वर्षीला समरिते, आर.पी शुक्ला और आर.के हाड़गे को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जब आम जन के लिए स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उनका लाभ जनता को मिलना चाहिए।अब देखना होगा कि मंत्री के द्वारा दी गयी समझाइस का कर्मचारियों पर कितना असर होता है।