बैगा विकास कार्यालय में बैगा महिला के साथ दुष्कर्म

in #baiga7 months ago

006.jpg

  • बैगा विकास कार्यालय में बैगा महिला के साथ दुष्कर्म
  • परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय के लिपिक के विरुद्ध कोतवाली में महिला ने दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार

मंडला. पिछड़े जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना समेत इनके लिए कई प्रकार की योजनाएं क्रियान्वित है। जिससे इस जनजाति वर्ग का उत्थान हो सके। इसके लिए शासन द्वारा अनेकों प्रयास किये जा रहे है। पिछड़े जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी परियोजना बैगा विकास अभिकरण विभाग को दी गई है। जिससे इस वर्ग को संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। लेकिन उसी विभाग के एक कर्मचारी द्वारा उनके उत्थान के लिए बढऩे वाले हाथ अब उनका शोषण करने पर उतारू हो गए है। एक ऐसा ही मामला मंडला बैगा विकास कार्यालय में सामने आया है। जहां एक कर्मचारी पर कार्यालय में ही एक बैगा महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीडि़त महिला शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेने बैगा विकास अभिकरण कार्यालय पहुंची थी।

Bega 3.jpg

जानकारी अनुसार परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन अंतराम कुलस्ते द्वारा एक बैगा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बता दे कि अवकाश के कारण कार्यालय सूना था, जिसका फायदा उठाकर लिपिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बैगा जनजाति की एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ मंडला स्थित परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय आई हुई थी। महिला विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए चलाई जा रही पोषण आहार योजना का लाभ लेने आई थी। यहां परियोजना बैगा विकास कार्यालय में मौजूद लिपिक ने महिला को दस्तावेज लेकर आने कहां। जब महिला का रिश्तेदार दस्तावेज लेने जिला मुख्यालय के नजदीक अपने गृह ग्राम गया था। लिपिक पर आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में महिला को अकेला पा कर लिपिक ने दुष्कर्म कर दिया।

Bega (2).jpg

बताया गया कि महिला ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। विभाग द्वारा भी आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि 31 वर्षीय बैगा महिला बैगा परियोजना कार्यालय में शासकीय कार्य से आई हुई थी। वहाँ पदस्थ बाबू ने शाम करीब 4 बजे उसके साथ गलत काम किया है। इस पर थाना कोतवाली में धारा 376 (2) (ख) का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।