और एंबुलेंस में हो गया प्रसव

in #bahraich2 years ago

IMG-20220504-WA0042.jpgबहराइच। चित्तौरा विकास खंड के ग्राम ग्राम फकीरे गांव निवासी महिला को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गर्भवती महिला सुमन के पति जवाहिर ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। फोन कॉल के 15 मिनट में एंबुलेंस पहुंची। ईएमटी और चालक अमित कुमार सिंह एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 1087 लेकर गांव पहुंचे। महिला को लेकर सभी जिला अस्पताल लाने लगे। दोपहर में 12 बजे के आसपास महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर ईएमटी और चालक ने आशा बहू की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।