महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटी को जन्म, सीएचसी में भर्ती

in #bahraich2 years ago

IMG-20220422-WA0051.jpgबहराइच। विशेश्वरगंज के ग्राम खाले हरदाही निवासी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था। लेकिन असहनीय पीड़ा के चलते महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जच्चा और बच्चा सीएचसी में भर्ती हैं।
विशेश्वरगंज विकास खंड के ग्राम खाले हरदही धोबिनपुरवा गांव निवासी सुमन देवी (27) पत्नी दिलीप कुमार गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर पति ने 109 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना के बाद एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बीजी 9523 पहुंच। ईएमटी राणा सिंह और चालक शशिभूषण गांव की आशा के साथ महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज जाने लगे। रास्ते में महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ईएमटी ने आशा की मदद से महिला का रास्ते में प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों स्वस्थ्य हैं। साथ ही डॉक्टर की देखरेख में प्राथमिक उपचार चल रहा है।