यमुना नदी में चोकीदार की डूबने से हुई मौत

in #baghpat2 years ago

बागपत: मवीकलां खादर में गेहूं काटने के बाद यमुना में भाइयों के साथ नहाते समय चौकीदार की डूबने से मौत हो गई। घंटों बाद चौकीदार का शव गोताखोरों ने सांकरौद से बरामद किया। गांव निवासी असलम पुत्र ताहिर बागपत कोतवाली से मवीकलां का चौकीदार है। रविवार को वह भाइयों के साथ खादर में गेहूं की फसल काट रहे थे। दोपहर 12:30 बजे गेहूं काटने के बाद वह चार भाइयों के साथ यमुना में नहाने को सांकरौद जंगल में पहुंचे। सभी ने पानी में छलांग लगाई। असलम काफी देर तक बाहर नहीं निकला। किसानों ने यमुना में उनकी तलाश शुरू की लेकिन दो घंटे बाद तक कोई सुराग न लग सका। दोपहर ढाई बजे इंस्पेक्टर देवेश शर्मा मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से असलम को 4:30 बजे डूबने वाली स्थान से 100 मीटर दूरी पर बरामद किया। स्वजन अलसम को लेकर डाक्टर के पास पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। असलम के दो छोटे बच्चे हैं। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
n3781242881650247744733f07d7ccaca6b538164893852529e0d3948b6a405711b1b28883e7afb3d936e6f.jpg