तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने को लेकर गूंगा खेड़ी से हुई शुरुआत।।

in #baghpat2 years ago

19_05_2022-19bag_45_19052022_293_22727679_0048.jpg

बागपत.........
आजादी के अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत गुरुवार को डीएम राजकमल यादव ने तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरूआत अचारज खेड़ा व गूंगा खेड़ी गांव से की। डीएम ने कहा कि जनपद में तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य करते हुए न केवल तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा बल्कि जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से सजल बागपत अभियान को भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान को जनपद में मुहिम के रूप में चलाया जा रहा है। अमृत सरोवर के अंतर्गत स्वच्छ पानी तालाबों में लाया जाएगा। डीएम ने कहा कि पानी की बढ़ती जरूरत के साथ जमीन के जलस्तर में कमी आ रही है। पानी के मुख्य स्त्रोतर माने माने वाले तालाबों का अस्तित्व धीरे धीरे खत्म हो रहा है, ऐसे तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए भी जनपद में मुहिम चलाई जा रही है। अमृत सरोवर तालाबों को पिकनिक स्पाट के रूप में भी विकसित करते हुए उनके चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था होगी। --- खेल मैदान का लोकार्पण डीएम राजकमल यादव ने लोयन गांव में खेल मैदान का लोकार्पण करते हुए कहा कि खेल मैदान स्थापित करने के पीछे यह उद्देश्य है जिससे खेलों के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवा अपने सपनों को साकार कर सकें। खेल मैदान में युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक, कबड्डी, अखाड़ा, वालीबाल कोर्ट, ओपन जिम, फुटबाल का मैदान आदि बनाया जाएगा। इस दौरान वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया, नंगला व लोयन के बीच प्रतियोगिता हुई। विजयी रही लोयन की टीम को डीएम ने सम्मानित किया।