जिला अस्पताल में जनरल वार्ड में लगाए गए एसी,मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत।।

in #baghpatlast year

bgapata-jal-asapatal-sathata-janaral-varada-ma-lga-esa-va-bharata-maraja-savatha_1692991011.jpeg

बागपत......
अब जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज एसी की ठंडक में रहेंगे। मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से जनरल वार्ड में 12 एसी लगवाए गए है।
बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। मगर अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने पर गर्मी से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से 12 एसी लगवाए गए है। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि गर्मी के कारण वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल में पहले कूलर लगवाए गए थे, मगर इसके बावजूद भी मरीजों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों की समस्या का समाधान कराने के लिए वार्ड में 12 एसी लगवाए गए है।