डॉक्टर साहब की चांद पर रहने की बढ़ी उम्मीद ,नागरिकता भी मिल गई चांद की।।

in #baghpatlast year

Untitled-design-1_5f9835ea3f1a0.jpg

बागपत
चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जहां हर कोई खुश है। वहीं बागपत जनपद के डॉक्टर और उनके बेटे की खुशी दोगुनी है, क्योंकि उनका चांद पर रहने का सपना भविष्य में पूरा हो सकता है।
चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जहां हर कोई खुश है। वहीं बागपत जनपद के बामनौली निवासी डॉ. राजबीर सिंह और बेटे अपूर्व को कुछ ज्यादा खुशी मिली है, क्योंकि उनकी चांद पर जमीन है जो उन्होंने 15 साल पहले खरीदी थी। अब उनको उम्मीद जगी है कि भविष्य में चांद पर लोग भी जा सकते हैं
संयुक्त राष्ट्र की द लूनर रिपब्लिक सोसाइटी से बागपत के बामनौली गांव के रहने वाले डाॅ. राजबीर सिंह के बेटे अपूर्व तोमर ने 15 साल पहले ढाई लाख रुपये में पांच एकड़ जमीन खरीदी थी। वर्तमान में वह साउथ दिल्ली सैनिक विहार में रहते हैं। अपूर्व तोमर को सोसाइटी ने जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही चांद की नागरिकता दी। अपूर्व ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद उनका चांद पर जाने का सपना भविष्य में पूरा होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के जरिये सोसाइटी से संपर्क कर जमीन खरीदी थी।