बागपत में लोगो ने की चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा और मांगी दुआएं।।

in #baghpatlast year

IMG_20220501_205345~2.jpg
बागपत.....
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए जिले की शिक्षण संस्थाओं में पूजा की गई तो दुआ भी मांगी गई।
नगर के एसपीसी डिग्री काॅलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने पर चंद्रमा के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। इस मौके पर काॅलेज की छात्राओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ईश्वर से प्रार्थना और दुआ की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी, अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, प्रबंधक राजेंद्र चौहान, अनिता चौहान, गजे सिंह, वरुण चौहान मौजूद रहे। स्यादवाद उच्च शिक्षण संस्थान में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 के कुशलपूर्वक उतरने की दुआ की गई। छात्राओं ने चंद्रयान का मॉडल भी बनाया। इस मौके पर शबा, पायल, रुचि, नेहा, स्वाति, कोमल मौजूद रही।

182b17d5cd1a4d916f47bcc4a6a39ef40bb1f~2.jpg

बड़ौत के पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर में पूजा अर्चना कराई गई। पंचवटी मंदिर के पुरोहित कुंदन भारद्वाज के निर्देशन में मंत्रोच्चार कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा कराई। इसके अलावा बड़ौत के वनस्थली पब्लिक स्कूल, चौधरी केहर सिंह पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीरा स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के अलावा अन्य शिक्षण संस्थाओं में प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।