नही रहे पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद 74 साल की उम्र में निधन ।

in #bageshwar2 years ago

नही रहे पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद 74 साल की उम्र में निधन ।IMG-20220508-WA0001.jpg

पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद टम्टा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया।

टम्टा वर्ष 1993 में पहली बार बागेश्वर सीट से विधायक चुने गए। राज्य गठन के बाद हुए पहले चुनाव में वह बागेश्वर सीट से एक बार फिर विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे। वर्ष 2007 और 2012 का चुनाव वह हार गए। टम्टा वर्ष 1971 से कांग्रेस से जुड़े थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर टम्टा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

टम्टा इतना सादगी भरा जीवन जीते थे कि रोडवेज की बस में सफर करते थे। बागेश्वर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। वे अब भी लगातार राजनीति में सक्रिय रहते थे। भाजपा के कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहती थी।