मॉडर्न डेयरी पर 4 विभागों का एक साथ छापा 650 किलो मिल्क पाउडर और 2100 किलो सल्फ्यूरिक एसिड जब्त

in #badikhabar2 years ago

image-69.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन/खरगोन। इस वक्त की बड़ी खबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से आ रही है। त्योहारी सीजन में मिलावटी सामान पर नकेल कसने के लिए मॉडर्न डेयरी पर 4 विभागों ने एक साथ छापा मारा है। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 4 विभागों ने एक साथ छापामारा कार्रवाई की है। डेयरी से 650 किलो मिल्क पाउडर समेत 1400 किलो नाइट्रिक एसिड और 2100 किलो सल्फ्यूरिक एसिड जब्त किया गया है। एसिड के 127 खाली डिब्बे भी मिले हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
image-71.jpg
दरअसल त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर नकली सामान बाजार में खपाए जाते हैं। इसे देखते हुए खऱगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले में ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ शुरू किया है। अभियान के तहत गुरुवार देर शाम -कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के नेतृत्व में टीम गठित कर 4 विभाग ने मॉडर्न डेयरी में छापा मारा। इस दौरान डेयरी से 650 किलो मिल्क पाउडर समेत 1400 किलो नाइट्रिक एसिड और 2100 किलो सल्फ्यूरिक एसिड जब्त किया गया है। एसिड के 127 खाली डिब्बे भी मिले हैं।प्राथमिक तौर पर दूध में मिलावट का मामला सामने आया है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। इंडस्ट्रीज से जब्त 650 किलो मिल्क पाउडर की कीमत 1 लाख 95 हजार रुपए है। मामले की जांच जारी है।

Sort:  

सुंदर