पीड़ितों को समय से मिले न्याय

in #badaun2 years ago

बदायूं: मिशन शक्ति फेज 4.0 एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल द्वारा बुधवार को पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाऊस में जनपद में महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम को आयोजित किया गया। महिला जनसुनवाई के दौरान मामलों को सुनकर कार्यवाही की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को समय से न्याय व परिवारिक लाभ, विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई पेंशन आदि सहित अन्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कैम्प में आये हुये महिलाओं/बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। योजना किसे और कहां से प्राप्त होगी इसके बारे में भी लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया। स्वालाम्बन कैम्प में आयी हुयी महिलाओं में से कुछ महिलाओं ने स्वेच्छानुसार महिला सशक्तिकरण को सुदृढ एवं मजबूत बनाने हेतु अपने योगदान की पेशकश की जिसके क्रम में इन महिलाओं का विवरण (नाम, पिता/पति का नाम, पता, मोबाईल नं0) लिया गया है, इन महिलाओं का सहयोग बाद में वॉलंटियर के रूप में महिला सशक्तिकरण के कार्यों हेतु लिया जाएगा।