विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,हत्या का आरोप

in #badaun2 years ago

बदायूं। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।विवाहिता की हत्या कर शव को घर मे छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र बिल्सी के गांव शहवाजपुर निवासी प्रवाल प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बहिन रोशनी (22) की शादी
थाना उझानी क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी अंकित पुत्र खुशेन्द्र के साथ दिसंबर 21 में हुई थीं। हैसियत के मुताबिक शादी में दान दहेज दिया था इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आये दिन विवाहिता के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते थे। मायके पक्ष के लोग बुलाने आए
लेकिन ससुराल वालों ने उसको नहीं भेजा। रोशनी की सास ,ससुर और ननद मायके की पैतृक जमीन अपने नाम करवाने पर दबाव बनाते थे इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बाद झगड़ा हो गया था। जहां सोमवार की सुबह महिला मृत अवस्था में मिली।सूचना पर मायके वाले पहुंच गए।ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया। गांव वालों की सूचना पर मायका पक्ष ने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।IMG-20220613-WA0172.jpg

Sort:  

सर हमने आपकी खबरों को लाइक किया है
आप भी हमारी खबरों को लाइक करियेगा