निरहुआ के समर्थन में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्या

आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज और निशाना साधा है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मालूम हो गया है कि आजमगढ़ में कमल खिलने वाला है। इसलिए वे यहां नहीं आ रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को शाहगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जम कर निशाना साधा।डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा को भले ही एक भी सीट न मिली हो लेकिन सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर ही योगी सरकार आजमगढ़ में भी विकास कार्य करा रही है। उन्होंने दावा किया कि 15 साल में होने वाले कार्यों को हम डेढ़ साल में कर के दिखाएंगे।प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश से गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया। अपराधियों की कमर तोड़ने को बुलडोजर चलवाया। आगे भी यह कवायद जारी रहेगी। कांग्रेस पर 1655732476484.pngनिशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन सपा-बसपा के साथ मिल कर गरीबी हटाने के बजाए गरीबों को मिटाने का काम किया गया। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों में मात्र 15 प्रतिशत धनराशि ही योजनाओं में खर्च होता था। 85 प्रतिशत धनराशि नेता हजम कर जाते थे। लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसा नहीं है। प्रत्येक योजना की धनराशि उसी योजना में खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब अब समाजवादी नहीं बल्कि समाप्तवादी पार्टी हो गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी जनसभा में पूर्व सपा विधायक कल्पनाथ पासवान ने एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा बसपा नेता सिकंदर कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए लोगों से समर्थन मांगा।