गन्ने की खेत में मिला लापता अधेड़ का शव

in #azamgarh2 years ago

बिंद्राबाजार : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोड़ के समीप सेमडौर बाबा के पास रविवार की शाम गन्ने के खेत में एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन दिन पूर्व साइकिल लेकर घर से बाजार के लिए निकला था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है।

जानकारी मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के नवकापुरवा निवासी 50 वर्षीय जगदीश चौहान पुत्र दीप चौहान घर पर रहकर खेतीबारी का काम करता था। इसके पूर्व वह विदेश में रहता था। पांच साल पूर्व वह घर चला आया था। तब से घर पर ही रहकर खेतीबारी करता था। तीन दिन पूर्व जगदीश साइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। रविवार की शाम गांव के कुछ लोग गन्ने के खेत से होकर गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरु की तो पता चला कि शव जगदीश चौहान का है, जो तीन दिन पूर्व घर से बाहर गया था। तब से वह घर नहीं लौटा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।