लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन

in #azamgarh2 years ago

azamgarh_1638430483.jpeg
मेजवां। उप्र लेखपाल संघ की उपशाखा फूलपुर की बैठक बुधवार को तहसील सभागार में संघ के अध्यक्ष करुणेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
संघ अध्यक्ष करुणेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा लेखपालों से शाम पांच बजे के बाद भी कार्य लिया जाता है। यह लेखपालों के साथ अन्याय है। लेखपालों द्वारा पीएम किसान योजना के लिए सत्यापन का कार्य दिन रात किया जा रहा है। इसके बावजूद लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा रही है। इसे शीघ्र समाप्त किया जाए। अन्यथा संघ प्रदर्शन को मजबूर होगा। संचालन संघ के महामंत्री सोनू गिरी ने किया। ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार, सुखवीर, सोनू गिरी, महेश प्रजापति, श्याम नारायण पांडेय, समरजीत यादव आदि शामिल थे।- संवाद