आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की पुलिस से तीखी नोकझोंक, ईवीएम बदलने का आरोप

in #azamgarh2 years ago

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। सुबह से ही यहां मतगणना को लेकर गहमागहमी हो रही है। वहीं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतगणना स्थल से अंदर जाने पर रोक दिया। इस पर पुलिस अधिकारी और सपा प्रत्याशी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप भी लगाए। IMG_20220626_115238.jpg