20 हजार का इनमिया तमंचे के साथ पकड़ा गया

in #ayodhyacrime2 years ago

अरुण पाठक अयोध्या। गैगेस्टर एक्ट का वांछित 20 हजार रुपये का इनमिया बदमाश पुलिस चेकिंग में अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया है। जनपदIMG-20220804-WA0118.jpg के सभी थाना क्षेत्रों में एसएसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना महराजगंज में 30 जून 22 को पंजीकृत मुकदमे यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कुबेर सिंह उर्फ अभ्युदय सिंह उर्फ दादा निवासी पूराबाजार थाना महराजगंज अयोध्या की विवेचना प्रभारी निरीक्षक रौनाही द्वारा सम्पादित की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक रौनाही व थानाध्यक्ष महराजगंज की टीमें दबिश दे रही थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी की ओर से 20 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित हुआ था। गुरुवार को मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्तर पर दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।बनगवां नहर पुलिया के पास से सुबह करीब 04.10 बजे 315 बोर के अवैध तमन्चा मय कारतूस के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त कुबेर सिंह उर्फ अभ्युदय सिंह उर्फ दादा को पुलिस सक्षम न्यायालय भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sort:  

Please like my post sir🙏🙏🙏🙏