योध्या की मस्जिदों में कुरान, पोस्टर, सूअर का मांस, टोपी फेंकने वाले 7 युवक गिरफ्तार

in #ayodhya2 years ago

योध्या की मस्जिदों में कुरान, पोस्टर, सूअर का मांस, टोपी फेंकने वाले 7 युवक गिरफ्तार। ये जहांगीरपुरी हिंसा के विरोध में अयोध्या में दंगा कराना चाहते थे!!*

आरोपी महेश मिश्रा, प्रत्युष श्रीवास्तव, नितिन, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडे, शत्रुधन और विमल पांडे हैं!!

अयोध्या में उपद्रवी तत्वों ने जामा मस्जिद के बाहर फटी हालत में कुरान, गोश्त और हज़रत मोहम्मद साहब के बारे में अपशब्द लिखे हुए कागज फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश की। सीसीटीवी में 4 बाइक सवार कैद हुए। बाद में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त और साजिशकर्ता ‘हिन्दू योद्धा संगठन’ के अध्यक्ष महेश मिश्र सहित 7 अन्य बृजेश पांडेय, नितिन ,गुंजन ,शत्रुध्न ,बाबू मिश्रा ,प्रत्युष व अनिल चौहान को गिरफ्तार किया। सभी पर रासुका लगाकर जेल भेज दिया गया है। जैसा कि निजाम का चलन है, उस हिसाब से इनके घरों पर जल्द ही बुलडोजर पहुंच जाएंगे। सहारनपुर में ‘हिन्दू योद्धा परिवार’ का अध्यक्ष विश कम्बोज मंदिरों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश भर में मंदिरों से लाऊड स्पीकर उतार दिए गए हैं। गोरखनाथ मन्दिर तक मे लाऊड स्पीकर की आवाज धीमी कर दी गयी है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक जुलूस के नाम पर उपद्रव करने वालों को भी चिन्हित कर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। योगी जी, आप भगवा वाले हैं। आप को बिग थैंक्यू ! यही काम अखिलेश जी ने किया होता तो हम भी इसे हिंदुत्व पर हमला बताकर अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स में आग लगा रहे होते

मडियाहूं लाईव दर्शन
अफसर अली की खास रिपोर्टWhatsApp Image 2022-04-29 at 9.36.40 AM.jpeg