राम की पैड़ी के घाटों तक पहुंचा सरयू का पानी, दीपोत्सव की तैयारियों पर असर

in #ayodhya2 years ago

सरयू में आई बाढ़ से राम की पैड़ी के घाटों तक पानी पहुंच गया है। जिसके कारण दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी के 37 घाटों पर दीपक बिछाने के लिए की जा रही मार्किंग के काम प्रभावित हुआ है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी का कहना है कि समय रहते सभी काम हो जाएंगे।ayodhya_1665819792.jpeg

रामनगरी में 23 अक्तूबर को राम की पैड़ी के 37 घाटों पर दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। इसकी तैयारियां एक माह से चल रही हैं। इस बार राम की पैड़ी पर दीप जलाने का दायरा भी बढ़ाया गया है। पिछली बार 32 घाटों पर 10 लाख दीपक जलाए गए थे। इस बार 37 घाटों पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए विवि प्रशासन की टीम व स्वयंसेवक एक सप्ताह से मार्किंग का कार्य कर रहे हैं। इस बीच दो दिन हुई मूसलाधार बारिश से दीपोत्सव की तैयारी प्रभावित हुई। अब सरयू में आई बाढ़ से पैड़ी के अधिकांश घाटों पर पानी बह रहा है। जिससे मार्किंग के निशान मिट रहे हैं।