अयोध्या योगी के जन्मदिन पर कटा 5100 किला का लड्‌डू

in #ayodhya2 years ago

A New Design - Made with PosterMyWall - 2022-06-05T175855.193.jpg
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण के एक बयान ने रविवार को फिर अयोध्या की सियासत में गरमाहट ला दी है। मुख्यमंत्री योगी के 50वें जन्मदिन के मौके पर अयोध्या के रामकथा पार्क में 5100 किलो का केक काटने के बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या से चुनाव लडूंगा नहीं पर अपनों को जरुर लड़ाऊंगा।
शुक्रवार को कहा था कि वे अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगेl वे अयोध्या के कोतवाल हैं और इस नगरी की सेवा नंदिनी नगर से करते रहेंगेlअयोध्या से उनका बचपन से रिश्ता हैl उनका बचपन व जवानी यहीं बीती है और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने उन्हें खून तक दिया हैlइस तरह से सासंद क्या करेंगे ये तो ठीक से वही जाने पर उन्होंने अयोध्या में अब राजनीतिक दखल बनाए रखने का इरादा अपने अलग-अलग बयानों से साफ कर दिया हैl!
बृज भूषण सिंह ने कहा कि अयोध्या के लोगों की समस्याएं बहुत हैंl अब उनके पास बैठकर उसे हल किया जाएगाl अयोध्या की समस्याओं को सीएम और पीएम तक पहुंचाया जाएगाl सांसद विधायक और मेयर का दायित्व जनता के प्रति होना चाहिए न कि किसी विशेष आदमी के प्रतिl इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन कर प्रार्थना कीlइससे पहले उन्होंने यह भी कहा कि राज ठाकरे अहंकारी हैं और इस पर नियंत्रण नहीं कर पाने की वजह से अयोध्या नहीं आ सकेl उनके कार्यक्रम में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व रूदौली के विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी रहीl
अयोध्या में रविवार को सुबह से ही तेज धूप थीlइसके बावजूद उनके साथ कार्यक्रम स्थल सहित अयोध्या में एक लाख से ज्यादा समर्थक पहुंचेl अयोध्या में पांच लाख समर्थकों की भीड़ जुटाने का उनका दावा सफल नहीं हो सकाlइसके बावजूद अयोध्या के संतों का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलाlरामनगरी में संतों ने उनके समर्थन में तालियां भी बजाईंl
whatsapp-image-2022-06-05-at-54339-pm_1654431422.jpg
रामकथा पार्क में कटेगा केक
यह केक पंचमेवा, बेसन और देसी घी से तैयार किया गया है। इस केक को बनाने में शुद्धता का पूरा ध्यान रखा गया है। इसका भोग रामलला को भी लगेगा। केक में काजू, किशमिश, बादाम और अंजीर का भी इस्तेमाल किया गया है। केक करीब 14 फीट ऊंचा होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत राज ठाकरे के विरोध को लेकर हुई थी। उनकी यात्रा रद होने के बाद भी उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा कल तक चली थी। इस कार्यक्रम के दौरान 15 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन छोटे रूप में मनाया जाना था। फिर बाद में इसे बड़ा रूप दिया गया है।
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सरयू का दुग्ध अभिषेक करके आरती की। सरयू तट पर 21 वैदिक आचार्यों ने मंत्र पढ़े। 51 किलो दूध और पंचामृत से सरयू का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में स्वामी राजकुमार दास, पूर्व सांसद डाक्टर राम विलास दास वेदांती भी मौजूद रहे।