अयोध्या घूमने आए दो युवक सरयू में डूबे, एक की हालत गंभीर

in #ayodhya2 years ago

WhatsApp Image 2022-06-05 at 13.49.58.jpeg

लखनऊ से अयोध्या घूमने आए दो युवक रविवार सरयू नदी में डूब गए। जबकि दो युवकों को गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया। इसमें एक की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नदी में डूबे दोनों युवकों को गोताखोर ढूंढ रहे हैं। सभी युवक 102 हेल्पलाइन में काम करते है। 12 युवकों की टीम बाइक से अयोध्या आए है।

लखनऊ के 102 हेल्पलाइन नंबर पर काम करने वाले 12 युवक बाइक से सुबह 10:00 बजे अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने राम की पैड़ी ने स्नान किया। करीब आधे घंटे तक पैड़ी में स्नान करने के बाद सरयू नदी में नहाने के लिए गए। 10:55 बजे सभी युवक लक्ष्मण घाट के पास सरयू नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे। तभी प्रवेश श्रीवास्तव (32) पुत्र दयाराम लाल निवासी पिकौरा गौर जनपद बस्ती नदी में डूबने लगे, उन्हें बचाने के लिए शुभम सोनकर 26 मौके पर पहुंचे, वह भी पानी में डूबने लगा, तभी पास में स्नान कर रहे अश्विनी जायसवाल और योगेंद्र कुमार पहुंच गए। पानी का बहाव अधिक होने के चलते दोनों पानी में डूबने लगे। तभी घाट पर मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने अश्विनी जायसवाल और योगेंद्र को बाहर निकाला। जबकि प्रवेश और शुभम दोनों पानी में डूब गए।

घटना के बार मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रवेश और शुभम की तलाश कर रहे है। वहीं जलकल के जवान भी दोनों को खोजने में जुटे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी व अन्य जवान मौके पर पहुंचे। लखनऊ से साथ आए शिवम् ने बताया कि राम की पैड़ी में स्नान करने के बाद सरयू मे स्थान के लिए आए। जैसे ही स्नान के लिए नदी में प्रवेश गया तभी वह डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए शुभम, अश्विनी और योगेंद्र गए थे। लेकिन प्रवेश और शुभम नदी में डूब गए।

Sort:  

घुमने जाएं तब सावधानी बरतें। लापरवाही हादसा बन सकती है