घाट नंबर-37 पर जलेंगे सबसे अधिक 2.30 लाख दीप

in #ayodhya2 years ago

Wortheum news,sanjay yadav

ayodhya_1633683932.jpeg

अयोध्या। इस बार दीपोत्सव में शासन ने 15 लाख दीप जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राम की पैड़ी व सरयू के 37 घाट पर करीब 17 लाख दीप बिछाए जाएंगे।

सबसे अधिक दीप घाट नंबर-37 पर 2.30 लाख दीप जलाएं जाएंगे। हर घाट पर स्वयंसेवकों व दीपों की संख्या का निर्धारण रविवार को कर दिया गया। पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घाट नंबर-36 पर 1.50 लाख दीप जलाए जाएंगे। सभी घाटों पर स्वयंसेवकों की टीम पर्यवेक्षकों की निगरानी में मार्किंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार भी दीपोत्सव में हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। इस बार 15 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पहले की अपेक्षा घाटों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले 32 घाटों पर दीप जलते थे जबकि अबकी बार 37 घाटों का चयन किया गया है।
इन घाटों पर जलेंगे इतने दीप
घाट नंबर-1 67,500
घाट नंबर- 2 33,200
घाट नंबर- 3 40,000
घाट नंबर- 4 54,000
घाट नंबर- 5 23,000
घाट नंबर- 6 22,500
घाट नंबर- 7 60,000
घाट नंबर- 8 57,500
घाट नंबर- 9 63,200
घाट नंबर-10 65,000
घाट नंबर- 11 56,800
घाट नंबर- 12 45,300
घाट नंबर- 13 28,500
घाट नंबर- 14 38,500
घाट नंबर- 15 40,000
घाट नंबर- 16 11,500
घाट नंबर- 17 35,700
घाट नंबर- 18 35,400
घाट नंबर-19 23,500
घाट नंबर- 20 30,000
घाट नंबर- 21 30,000
घाट नंबर- 22 06,000
घाट नंबर- 23 06,700
घाट नंबर- 24 08,100
घाट नंबर- 25 16,300
घाट नंबर- 26 16,000
घाट नंबर- 27 10,000
घाट नंबर- 28 50,000
घाट नंबर- 29 50,000
घाट नंबर- 30 30,000
घाट नंबर- 31 15,000
घाट नंबर- 32 19,000
घाट नंबर- 33 15,000
घाट नंबर -34 15,000
घाट नंबर- 35 10,000
घाट नंबर- 36 1,50,000
घाट नंबर-37 2,30,000
अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी व विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने रविवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन स्थित स्थल पर दीपोत्सव पदाधिकारियों के साथ पांच-पांच दीप कई दिशा में जलाकर रिहर्सल किया।

प्रो. सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी के 37 घाटों पर दीए बराबर जलें इसके लिए पांच-पांच दीपकों को कई दिशाओं में जलाकर रिहर्सल किया गया। बताया कि 17 अक्तूबर को स्वामी विवेकानंद सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दीपोत्सव के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।