राम-भरत मिलाप की लीला का किया मनमोहक मंचन

in #ayodhya2 years ago

अयोध्या। सरयू तट के लक्ष्मण किला परिसर में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला दर्शकों को आकर्षित कर रही है। लीला मंचन के क्रम में शुक्रवार को फिल्मी कलाकारों ने केवट प्रसंग व राम-भरत मिलाप की लीला का मनमोहन मंचन किया तो दर्शक भाव-विभोर हो गए।
मूल पेज पर वीडियो चलाएं

पांचवें दिन की लीला मंचन की शुरूआत केवट प्रसंग से तो समापन राम-भरत मिलाप के मार्मिक दृश्यों के मंचन से हुआ। लीला के क्रम में भगवान श्रीराम निषादराज का आतिथ्य ग्रहण करने के बाद आगे बढ़ते हैं।
अगले दृश्य में गंगा का किनारा होता है। भगवान श्रीराम इस बीच माता सीता व लक्ष्मण के साथ प्रवेश करते हैं। बार-बार कहने पर भी जब केवट नाव पर चढ़ाने को तैयार नहीं होता तो श्रीराम कारण पूछते हैं।
केवट कहता है पद कमल धोइ चढ़ाइ नाव न नाथ उतराई चहौं...मैंने सुना है आपके चरण रज में जादू है जो पत्थर में भी जान डाल देती है। राम कहते हैं केवट जिस प्रकार तुम्हारा संशय दूर हो वही करो।
फिर केवट द्वारा भगवान श्रीराम के पांव पखारने के दृश्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अगले दृश्य में अयोध्या का माहौल भगवान श्रीराम के विरह में शोकाकुल है। इस बीच महाराज दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं।
अगले दृश्य में भरत और शत्रुघ्न का अयोध्या में प्रवेश होता है। राम,लक्ष्मण व सीता के वनवास व पिता दशरथ के मरण का समाचार पाकर वह दुखी हो जाते हैं। गुरू वशिष्ठ से कहते हैं कि मुझे राज्य नहीं चाहिए।
मेरा कल्याण तो भैया राम की चाकरी में है। भरत-शत्रुघ्न श्रीराम को मनाने के लिए निकलते हैं। अगले दृश्य में चित्रकूट का दर्शन होता है। यहां राम-सीता व लक्ष्मण के साथ विराजमान हैं।
एक भील आता है और भरत के सेना के साथ आने की जानकारी देता है। लक्ष्मण को संशय होता है, राम उन्हें समझाते हैं। इस बीच भरत पहुंचते हैं और भगवान श्रीराम को देखते ही उनसे लिपट जाते हैं।
राम-भरत मिलाप के इस मार्मिक दृश्य को देखकर सभी की आंखें भर आती हैं। भरत सहित माताएं, गुरुदेव सभी राम को मनाने की कोशिश करते हैं। वशिष्ठ कहते हैं कि आप अपनी चरणपादुका भरत को सौंप दें।
जिन्हें राजगद्दी पर रखकर भरतलाल राज करेंगे। भरत श्रीराम की चरणपादुका माथे पर लगाते हैं, इस बीच पार्श्व में शीश पर खड़ाऊं आंखों में पानी, रामभक्त ले चला रे राम की निशानी...भजन बजता है। सभी भावविभोर हो जाते हैं।
गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने केवट की भूमिका में छाप छोड़ी। रवि किशन ने अपने अभिनय व संवाद से दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला हर वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है।
कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन व सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश विकास की नई इबारत गढ़ रहा है। उन्होंने पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया