गणपति बप्पा मोरया...के जयघोष संग विराजे गजानन

in #ayodhya2 years ago (edited)

Jaggu1 ayodhya news:-ayodhya_1633683932.jpeg
अयोध्या। गणेेश चतुर्थी पर बुधवार को जिले में करीब 300 छोटे-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई। पूजा-अर्चना, मोदक का भोग लगने के बाद आरती हुई।

आरती होते ही पंडालों से गणपति बप्पा मोरया, गणपति राखो मेेरी लाज... का उद्घोष गूंजने लगा। अब 10 दिन तक गणेश जी की पूजा-अर्चना आरती के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सुबह पूजन के बाद शाम को गणपति पूजा पंडालों में उन्हें पूजने, मोदक भोग लगाने के लिए श्रद्धालु जुटे रहे।

नगर में गृहस्थ गणेश पूजा समिति की ओर से रिकाबगंज, बल्लाहाता, साहबदीन सीताराम इंटर कॉलेज के सामने, बाल्दा में दो स्थानों, हिंदु-मुस्लिम कमेटी की ओर से मुकेरी टोला, फतेहगंज, साहबगंज, चौक, अमानीगंज सहित अन्य स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना की गई।
रिकाबगंज पर श्रीगृहस्थ गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। शहर में गणेश उत्सव का उल्लास चरम पर नजर आया। सड़कों पर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए भक्त अपने आराध्य की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
गणेश पूजा में बेहतर व्यवस्था देने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। पूजा-पंडालों के पास साफ-सफाई एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
भीड़ वाले क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया जा रहा है। केंद्रीय दुर्गापूजा रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब 300 स्थानों पर पूजा पंडालों की स्थापना की गई है।