17 घंटे लगातार चले महाअभियान में 123 वाहनों का चालान, 32 सीज

in #ayodhya2 years ago

Jaggu1 ayodhya news:-ayodhya_1633683932.jpegअयोध्या। आरटीओ प्रवर्तन ऋतु सिंह के नेतृत्व में शनिवार शाम पांच बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक लगातार 17 घंटे तक चले मैराथन अभियान में अनाधिकृत रूप से सड़कों पर चल रहे 155 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस दौरान 123 वाहनों का चालान किया गया जबकि 32 वाहनों को सीज किया गया। अयोध्या से बाराबंकी व अंबेडकरनगर रोड पर चलाए गए इस महा अभियान में चार एआरटीओ, तीन पीटीओ के साथ परिवहन निगम के भी अधिकारी शामिल रहे।

परिवहन आयुुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग ने अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ महाअभियान चलाया। अभियान में 60 बसों, छह ट्रक व 57 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 13 बसों, दो ट्रक व 17 चार पहिया वाहनों को सीज किया गया।
वहीं, कई जगहों पर अनाधिकृत रूप से चल रही निजी बसों पर कार्रवाई करने के दौरान बस मालिकों व यात्रियों द्वारा प्रवर्तन दल की टीम के साथ बहस भी हुई लेकिन उनकी सख्ती के आगे एक न चली।
अभियान का नेतृत्व कर रहीं आरटीओ प्रवर्तन ऋतु सिंह ने बताया कि अभियान में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई जिनके कागजात अपूर्ण थे। कुछ का परमिट भी नहीं था। बताया कि इस अभियान के लिए अन्य जिलों से भी अधिकारी भी बुलाए गए थे।

उन्होंने निजी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की कि वह ऐसे वाहनों में यात्रा न करें जिनका परमिट न हो, सरकारी व अनुबंधित बसों में यात्रा करने का प्रयास करें। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस अभियान में एआरटीओ अयोध्या प्रवीण सिंह, पीटीओ खुर्शीद अहमद, बाराबंकी के एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम, उमाशंकर मिश्रा, अंबेडकरनगर के एआरटीओ बीडी मिश्रा व प्रमोद कुमार के अलावा परिवहन निगम के एआरएम महेश कुमार, स्टेशन इंजार्च एके अवस्थी व विवेकानंद तिवारी मौजूद रहे।