टाटा मोटर्स ने एक बार फिर बढ़ाई वाहनों की कीमतें, Tiago और Tigor हुईं इतनी महंगी

in #auto2 years ago

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) और Tata Tigor (टाटा टिगोर) सेडान की कीमतों में इजाफा किया है।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) और Tata Tigor (टाटा टिगोर) सेडान की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने इन कारों की कीमतों में वैरिएंट के आधार पर 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

टियागो के सभी वैरिएंट की कीमत अब 12,000 रुपये बढ़ गई है। बेस पेट्रोल मॉडल और सीएनजी वैरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद टाटा टियागो रेंज की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.38 लाख रुपये से शुरू होती है।
टिगोर की बेस प्राइस को बदलकर अब 5.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दिया गया है। Tigor के बेस XE वैरिएंट को छोड़कर सभी वैरिएंट्स की कीमतों में 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Tigor XE की कीमत में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
टाटा मोटर्स अपनी हैचबैक, सेडान और एसयूवी की रेंज के साथ दुनिया भर में ग्राहकों के एक बड़े वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है।

Tiago और Tigor को हाल ही में नई iCNG टेक्नोलॉजी के साथ उनके संबंधित सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर लॉन्च किया गया था। नई कीमतों में बढ़ोतरी से उनकी बिक्री पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कीमतों में बदलाव अप्रत्याशित नहीं है।Screenshot_20220511-224822~2.png

Sort:  

Please like my news sir