महिंद्रा ने पहली बार अपनी 5 इलेक्ट्रिक SUV की टीजर किया जारी, सभी से 15 अगस्त को उठेगा पर्दा

in #auto2 years ago

NEWS DESK : WORTHEUM NEWS
PUBLISHED BY - PREETIYADAV

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनली अपनी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाते हुए टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने आज एक 32 सेकेंड का टीजर जारी किया है। इसमें उसने 5 गाड़ियों की झलक दिखाई है। सभी का डिजाइन साइड से दिखाया गया। टीजर डार्ड शेड का का है इस वजह से कारों का डिजाइन साफ नजर नहींआ रही है। हालांकि, ये तय है कि सभी SUV हैं। इन ईवी को नए बॉर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। 15 अगस्त को इन सभी का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। यानी फाइनली महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों का रास्ता खुलने वाला है।

महिंद्रा ने 10 जून को इलेक्ट्रिक कारों को लेकर टीजर जारी किया था। तब उसने टीजर में 3 इलेक्ट्रिक SUV को दिखाया था। इन ईवी को नए बॉर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये महिंद्रा XUV900 इलेक्ट्रिक कूपे SUV होगी। बता दें कि कंपनी पहले भी इंडीपेंडेंस डे (Independence Day) के मौके पर महिंद्रा थार और XUV700 को पेश किया था।

बोर्न इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में शामिल होंगे ये मॉडल

महिंद्रा कई सारी SUV पर काम कर रही है। इसमें छोटी, दूसरी कॉम्पैक्ट मिड साइज SUV और तीसरी फुल साइज कूपे SUV होंगी। कॉम्पैक्ट SUV के अपकमिंग XUV400 होने की उम्मीद है। जबकि SUV कूपे के XUV900 कूपे होने की उम्मीद है। मिड-साइज SUV XUV400 और XUV900 कूपे के बीच आएगी। महिंद्रा नए मॉडल्स को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्डशायर में महिंद्रा के नए डिजाइन स्टूडियो में शो किया जाएगा। महिंद्रा के इस नए स्टूडियो को ‘महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप’ या मेड कहा जाता है।

Sort:  

like &follow my news plz