भारत को बेचा रिकॉर्ड तेल, अब रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने पर हो रही बात... BRICS में बोले पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत समेत ब्रिक्स देशों के साथ के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने भारत को रिकॉर्ड तेल की सप्लाई की है। अब हम भारतीय चेन स्टोर्स को रूस में खोलने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी बिजनेस सर्किल और ब्रिक्स देशों के बिजनेस कम्युनिटी के बीच संपर्क में तेजी आई है। यही कारण है कि रूस का व्यापार ब्रिक्स देशों के साथ तेजी से बढ़ रहा है।