औरैया के बीझलपुर घाट पर फूलडोर विर्षजन में गया युवक यमुना में डूबा

in #auraiya2 years ago

औरैया में अयानाIMG-20220523-WA0019.jpgथाना क्षेत्र के बीझलपुर यमुना नदी घाट पर सोमवार को जिला जालौन की सीमा में भागवत कथा का फूलडोर विषर्जित करने गया ४५ वर्षीय युवक नहाने के दौरान डूब गया। युवक को डूबता देख साथ में आए लोग मौके से भाग खड़े हुए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलवाया है।
अयाना थाना क्षेत्र के भाषौन में सोमवार को लल्ला सिंह चौहान की भागवत कथा के फूलडोर विषर्जन के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर बीझलपुर यमुना नदी घाट पर गए थे। आंधी आने पर बीझलपुर घाट पर रेत उडऩे की वजह से ग्रामीणों ने पांटून पुल से जिला जालौन की सीमा में जाकर पूजा की। पूजा के बाद नहाने के दौरान गांव के ही देवेंद्र (४५) पुत्र जगवेंद्र सिंह अचानक से यमुना नदी में डूबने लगा। देवेंद्र को डूबता देख साथी ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के वापस गांव आ जाने के बाद परिजनों को देवेंद्र के डूबने की जानकारी मिली। परिजनों की सूचना पर अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलवाया। यमुना नदी में डूबे युवक के छोटे भाई मदन सिंह ने बताया कि उसके भाई की शादी नहीं हुई थी। फूलडोर विर्षजन के दौरान वह यमुना नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख सभी साथी मौके से भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष जितेंद्र यावन के बताया कि यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए औरैया से गोताखोरों को बुलवाया गया है। गोताखोरों के आने पर यमुना नदी में युवक की खोज की जाएगी।