किसान को पीटकर किया घायल

in #auraiya2 years ago

IMG-20220729-WA0186.jpgअयाना। थानाक्षेत्र के कटघर ब्रह्मानान निवासी मदन मोहन सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने खेतों पर गया था। तभी गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद