अमृत महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने रैली को दिखाई हरी झंडी

in #auraiya2 years ago

IMG-20220729-WA0132.jpgऔरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।

नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित की गई हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने कहा की इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम सरकारी ही नहीं बल्कि आम जनता का भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 11 से 17 अगस्त तक प्रत्येक दिवस अपने घर में झंडा फहराएं। बताया कि हम आजादी की 75 वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं जिसके लिए शासन द्वारा मिले निर्देशों के अनुसार जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 75 वर्ष पूरे होने के उपरांत इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं विभिन्न स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए आजादी के अमृत महोत्सव का आनंद उठाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपर जिला अधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बलबीर सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।