धरती अपनी सामान्य गति से तेजी से घूम रही है, 24 घंटे से भी कम समय में लगा रही चक्कर, जानें नुकसान

in #astronomy2 years ago

10_08_2022-earth_rotation_update_22968657_75220324.jpg
धरती अपनी सामान्य गति से क्या अब तेज घूमने लगी है? क्या पृथ्वी अब 24 घंटे से भी कम समय में एक चक्कर पूरा कर ले रही है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो पिछले कुछ महीनों में अस्तित्व में आया है। विज्ञानियों का मानना है कि पृथ्वी तेज गति से घूम रही है। पृथ्वी के घूमने की स्पीड इतनी तेज है कि 24 घंटे में पूरा होने वाला चक्कर, उससे पहले ही पूरा हो जा रहा है। यह कैसे हो रहा है? और इसका हम पर क्या असर पड़ेगा? इन सवालों के जवाब तलाशती रिपोर्ट:
नए पैमाने तय करेगा 29 जुलाई का रिकार्ड
रिकार्ड के अनुसार 29 जुलाई 2022 को पृथ्वी को अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में 24 घंटे से कम का समय लगा था। इस दिन धरती ने अपना चक्कर महज 1.59 मिलीसेकंड में पूरा कर लिया, जो औसत गति से ज्यादा है।

2020 में जुलाई का महीना सबसे छोटा था
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी ने हाल के दिनों में अपनी स्पीड काफी तेजी से बढ़ाई है। साल 2020 में पृथ्वी की तेज गति के चलते जुलाई का महीना सबसे छोटा देखा गया।