आज का राशिफल

in #astrology2 years ago (edited)

IMG-20220727-WA0004-1024x576.jpgराशिफल
शुभ संवत 2079, शाके 1944, सौम्य गोष्ठ, श्रावण शुक्ल पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि, पूर्णिमा, शुक्रवासरे, पूर्णिमा 15/1 प्रतिपदा, घनिष्ठा नक्षत्रे, सोभाग्य योगे, वव करणे, मकर की चंद्रमा, स्नानदान पूर्णिमा पंचक प्रा.दिन के 3/43 दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, कम्प्यूटर इंजीनियर, ऑपरेटर, बैंक कर्मचारी, लिपिक तथा कैशियर, प्रबंधक, लेखापाल, उद्यमी, धनी उद्योगपति होगा।
मेष राशि - किसी के द्वारा धोखा देने की मनोवृत्ति से खिन्न होंगे, धन का व्यय तथा परिश्रम विफल होगा।
वृष राशि - समय अनुकूल नहीं, लेनदेन के मामले विफल रहें तथा व्यर्थ विवाद से अवश्य ही बचें।
मिथुन राशि - समय व्यर्थ नष्ट होगा, यात्रा प्रसंग में थकावट व बेचैनी का अनुभव होगा, समय का ध्यान रखें।
कर्क राशि - प्रयत्नशीलता विफल हो, परिश्रम करने में ही कुछ सफलता अवश्य ही मिलेगी, ध्यान रखें।
सिंह राशि - परिश्रम से कार्य पूर्ण होंगे, तर्क-वितर्क में विजय होगी, सफलता मिले, धन लाभ होगा।
कन्या राशि - व्यावसायिक अनुकूलता से लाभ किंतु असंतोष, कार्य व्यवस्था अनुकूल बनी रहेगी।
तुला राशि - किसी तनाव पूर्ण वातावरण से बचिये, कुछ उद्विघ्नता से परेशानी बनेगी, मित्रों से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि - परिश्रम से कार्य में सुधार होगा, कार्य विफलत्व की चिन्ता बनेगी, समय का ध्यान रखें।
धनु राशि - स्त्री-वर्ग से उल्लास, इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे तथा रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।
मकर राशि - स्वाभाव में क्लेश व अशांति, व्यर्थ भ्रमण, विभ्रम, भय तथा उद्घ्निता अवश्य ही बढ़ेगी।
कुंभ राशि - कार्यगति अनुकूल, चिन्तायें कम होंगी तथा सफलता के साधन अवश्य जुटायें, समय का ध्यान रखें।
मीन राशि - आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा तथा इष्ट-मित्रों का समर्थन फलप्रद होगा, ध्यान दें।
ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐