यमुना में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को सकुशल बचाया, 1 का मिला शव

in #ashwani2 years ago

जालौन की कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जालौनी माता मंदिर के पास यमुना नदी में नहाने गए छह युवक नहाते समय डूब गये। इस घटना को देख हड़कंप मच गया, वहां मौजूद लोगों ने यमुना में कूदकर डूबे युवकों को बचाने का प्रयास किया, जिसमें चार युवकों को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि 1 का शव पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के बीजापुर क्षेत्र का है। बताया गया कि कस्बा कुठौंद और औरैया के रहने के 6 युवक भूपेंद्र (17) पुत्र सन्तोष दोहरे, रिंकू पुत्र राम चरन(16), खेमद(18) पुत्र सुनील खटीक, आरिफ (19) निवासी खानपुर जिला औरैया, बन्टू उर्फ प्रबल(17) पुत्र सुरेंद्र त्यागी निवासी कुठौंद, गट्टू उर्फ आकाश(16) पुत्र पप्पू उर्फ लम्बू निवासी कुठौंद टोली बनाकर यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने से पहले सभी लोग जालौनी माता मंदिर पर दर्शन करने गये, उसके बाद वह नहाने के लिए बीजापुर पुल पर गए, जहां वह सभी एक साथ होकर नहा रहे थे, नहाते समय वह नदी के बीच धारा में पहुंच गये, जिससे वह डूबने लगे, जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने सभी को बचाने का प्रयास में यमुना नदी में कूदे, जिसमें चार युवक भूपेंद्र, रिंकू, खेमद और आरिफ को सकुशल बचा लिया, जबकि 2 युवक नदी की धारा के साथ बह गए। इस घटना की जानकारी तत्काल वहां मौजूद लोगों ने कुठौंद तथा औरैया जनपद के अयाना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर गोताखोरों के साथ पहुंची, तथा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश की, जिसमें पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रबल उर्फ बंटू के शव को गोताखोरों ने बरामद कर परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
इस हादसे में बाद ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ पर पीपो का पुल बना है, जिसके कारण यमुना में गहराई बहुत ज्यादा है, लोग नहाने के चक्कर मे अपनी जान गवा बैठते है, आये दिन यहाँ पर कोई न कोई हादसा होता रहता है।
वहीं इस घटना के बारे में कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि 4 युवकों को सकुशल यमुना नदी से बाहर निकाल लिया था जबकि दो युवकों की तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए थे, जिसमें प्रबल के शव को बरामद कर लिया है, जबकि एक की तलाश में गोताखोर लगे है।IMG-20220605-WA0028.jpgIMG-20220605-WA0035.jpg