अशोकनगर एमपी चंदेरी का मशहूर फल खिन्नी

in #ashoknagarchanderi2 years ago (edited)

चंदेरी की मेवा खिन्नी जो नहीं मिलती हर जगह
चंदेरी की मेवा के नाम से मशहूर चंदेरी का फल खिन्नी आज सीजन में बड़े व्यापार का केन्द्र है
यह फल खिन्नी बड़े बड़े घने पेड़ जिनकी उम्र सो सौ साल तक होती उसमें इन्हीं गर्मी में छोटी छोटी आकार का पीला फल होता है।यह फल भारत में बहुत कम जगह पाया जाता है पर चंदेरी में इसके हजारों वृक्ष है।
खिन्नी की आवक आजकल खूब हो रही है यहां सुबह से मंडी लगती है जहां दूर दूर से व्यापारी आते हैं और यहां से खिन्नी खरीद कर दिल्ली चंडीगढ़ आदि सैकड़ों मील दूर दूसरे दिन मंडी में खिन्नी बेचते हैं। हांलांकि यह कच्चा फल होता है जल्दी ‌खराब हों जाता है पेंकिग अच्छी तरह से की जाती है जब ही दूसरे दिन मंडी में पहुंच पाता है