शाम होते ही ठंडी हवाओं ने दिखाए तेवर

in #as8 months ago

0014.jpg

  • शाम होते ही ठंडी हवाओं ने दिखाए तेवर
  • सुबह कोहरा, दिनभर छाए बादल
  • न्यूनतम तापमान 02 डिग्री बढ़ा, अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री उतरा

मंडला. बुधवार को जिले में मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए। अल सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादल के साथ ही मध्यम से ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण 200 मीटर की दृश्यता रही। जिसके कारण वाहन चालकों को वाहनों की लाईट जलाकर आवागमन करना पड़ा। सुबह के वक्त घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम बदलाव के कारण दिन भर बादल छाए रहे।

बता दे कि मौसम परिवर्तन के कारण कुछ समय के लिए लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। वहीं छाए बादलों और उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने के बाद उमस से निजात मिल सकी हवाओं की गति 03 से 04 किमी प्रति घंटे रही। हवा की दिशा बदलने के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को बदले मौसम के मिजाज का लुत्फ युवाओं ने खूब उठाया। जिले के नर्मदा घाटों, पार्कों में लोगों की भीड़ देखी गई।

मौसम विशेषज्ञ सुमित परौहा ने बताया कि आगामी एक दो दिनों में फिर मौसम करवट लेगा। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री था, वहीं न्यूनतम तापमान बुधवार को 02 डिग्री बढ़कर 15.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। जिसके कारण ठंड अपना ज्यादा असर नहीं दिखा सकी। लेकिन अधिकतम तापमान मंगलवार को जहां 29.9 डिग्री था, इस तापमान में एक दम से 05 डिग्री का अंतर हो गया। जिसके बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। शाम 04 बजे के बाद बादल छट गए और ठंडी हवाएं चलने लगी।

0015.jpg

  • बादल छंटे, बढ़ेगी ठंड :
    बताया गया कि एक बार फिर जिले के मौसम में परिवर्तन हुआ है। हवाओं की दिखा भी बदल गई है। हवाएं उत्तर, पश्चिम दिशा में 3से 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलना शुरू हो गई है। जिससे न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना हो गई है। आगामी दिनों में ठंड और शीत लहर चलने की संभावना है। बुधवार को छाए बादल शाम 04 बजे के बाद छटना शुरू हो गए। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। वहीं दोपहर को पड़ रही उमस से भी निजात मिल सका। शाम होते होते ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास शुरू हो गया।