मजदूर कांग्रेस इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 4, 5 मई को

in #anuppurintak2 years ago

IMG_20220426_135541.jpg
अनूपपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 4, 5 मई को अमरकंटक में आयोजित किया गया है जिसकी जानकारी इंटक के मध्य प्रदेश अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण दास बाल योगी ने देते हुए बताया कि उक्त अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ मध्य प्रदेश इकाई के सभी सदस्य भाग लेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति करेंगे अध्यक्षता
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण दास बाल योगी ने बताया कि मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल अमरकंटक जो मां नर्मदा का उद्गम स्थल होने के साथ-साथ गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन के रूप में भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है जहां से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिस अमरकंटक की स्वच्छ हवा ही कई रोगों में दवा का काम करती है उस अमरकंटकमें आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति नायडू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे वही देश के और मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारी जिला स्तर के कार्यकर्ता अधिवेशन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।
अधिवेशन को सफल बनाने के लिए बनाई गई कमेटी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक तीर्थ क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबा इति कृष्णमूर्ति नायडू ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण दास बाल योगी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जिसमें अजय सिंह और नूर बैग जी सहित कई सम्मानित इंटर के पदाधिकारियों को रखा गया है।
दो करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य पर होगा मंथन
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के अमरकंटक में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान संगठन को गतिशील करने के साथ-साथ संगठन को मजदूरों के लिए सर्व सुलभ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है यहां पर यह बता दिया जाए कि अमरकंटक के आसपास स्थित अनूपपुर शहडोल उमरिया जिलों में कालरी मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा है जिनके विकास और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर संगठन को गतिशील बनाने के लिए उक्त अधिवेशन का आयोजन किया गया है इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण दास बाल योगी ने बताया कि अमरकंटक के सकारात्मक ऊर्जा के संचार मैं दो करोड़ सब सदस्य बनाने का लक्ष्य रखकर राष्ट्रीय अधिवेशन में इस पर विचार विमर्श और मंथन के साथ-साथ संगठन को सक्रिय किया जाएगा।