विवाह नही हो रहा तो करें माँ कात्यायनी की उपासना

in #anuppur2 years ago

नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी की पूजा करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन कल यानी 1 अक्टूबर को है। नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें तो माता रानी का स्वरूप अत्यंत भव्य व चमकीला है। मां की चार भुजाएं हैं और मां का वाहन सिंह हैं। जानें नवरात्रि के पांचवें दिन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र व आरती-मां कात्यायनी पूजन शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम।
अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:34 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:09 पी एम से 02:57 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:19 पी एम।
अमृत काल- 06:48 पी एम से 08:20 पी एम।
रवि योग- 06:14 ए एम से 03:11 ए एम, अक्टूबर 02

मां कात्यायनी पूजा विधि...सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और फिर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
मां की प्रतिमा को शुद्ध जल या गंगाजल से स्नान कराएं।
मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
मां को रोली कुमकुम लगाएं।
मां को पांच प्रकार के फल और मिष्ठान का भोग लगाएं।
मां कात्यायनी को शहद का भोग अवश्य लगाएं।
मां कात्यायनी का अधिक से अधिक ध्यान करें।
मां की आरती भी करें।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना करने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
मां कात्यायनी की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है।
मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है।
मां कात्यायनी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है।
मां कात्यायनी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।मां कात्यायनी का मंत्र

ॐ देवी कात्यायन्यै नम:॥
मां कात्यायनी का प्रार्थना मंत्र
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

मां कात्यायनी स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

Sort:  

wortheum Like, comment and follow the news of all the friends connected in me and go ahead