अब मनी लांड्रिंग में फंसी अंसल ग्रुप, ईडी करेगी जांच

in #ansal2 years ago

images - 2022-06-25T102729.761.jpegलखनऊ में अंसल टाउनशिप घोटाले की जांच ईडी को सौंपी गई है। अंसल ग्रुप पर मनी लांड्रिंग के आरोप लगे हैं। ईडी ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस से अंसल ग्रुप के ख़िलाफ़ दर्ज सभी मामलों की जानकारी मांगी है। वहीं एलडीए से भी अंसल ग्रुप का पूरा ब्यौरा मांगा है। अंसल ग्रुप पर धोखाधड़ी के कई केस चल रहे हैं। अंसल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने वाले अफ़सरों की भी जांच होगी।
आपको बता दें अंसल ग्रुप ने लखनऊ में गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पे थे। कब्ज़ा न मिलने पर दर्जनों लोगों ने इस मामले केस दर्ज करवाया था। विभूतिखण्ड थाने में अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 की में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रणव अंसल के ख़िलाफ़ लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के देश छोड़ने की आशंका के चलते लुक आउट नोटिस जारी किया था। हुआ भी वही 2019 में दोनों देश छोड़कर लंदन भागने की फिराक में थे। तभी दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया था। अब अंसल ग्रुप पर मनी लांड्रिंग का आरोप लगा है। जिसकी जांच ईडी ने शुरू कर दी है।images - 2022-06-25T102549.365.jpeg