Asteroid Attack, धरती की तरफ तेजी से बड़ रहा विशाल उल्फापिंड, कुतुब मीनार से 24 गुना बड़ा

in #anilbisen2 years ago

Asteroid Attack: ब्रह्मांड में कई तरह के रहस्य छुपे हुए है। नासा समय-समय पर इन रहस्यों से पर्दा उठाता रहता है। वहीं एक बार फिर नासा ने बहुत बड़ा दावा किया है। नासा के सेंटर फाॅर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने यह दावा किया है कि एक बड़ा सा क्षुद्रग्रह यानि कि एक Asteroid धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है।इस स्टडीज के मुताबिक यह एस्टेराॅयड 27 मई को धरती के बहुत करीब से गुजरने वाला है। वहीं इस एस्टेराॅयड के आकार की बात करें तो यह बुर्ज खलीफा के आकार से भी दो गुना बड़ा है। साथ ही इसकी तुलना अगर कुतुब मीनार से की जाए तो यह कुतुब मीनार से भी 24 गुना विशालकाय है।

धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा asteroid

इस विशालकाय एस्टेराॅयड का धरती की ओर तेजी से बढ़ना बहुत ही चिंताजनक है। लेकिन यह एस्टेराॅयड धरती से करीब 40 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी से करीब 10 गुना ज्यादा है। बहुत दूर से गुजरने के कारण इसके धरती से टकराने की कोई संभावना नहीं है। यह एस्टेराॅयड भी अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य के चक्कर लगाता है। अब अगली बार यह क्षुद्रग्रह 2055 में धरती के इतने करीब से गुजरेगा। इस ग्रह को खतरनाक ग्रहों की श्रेणी में माना जाता है।

यह एस्टेराॅयड है खतरनाक

यह एस्टेराॅयड 76,000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धरती के पास से गुजरेगा। धरती से इसकी दूरी 1.8 किलोमीटर व्यास के विशाल आकार को देखते हुए नासा का दावा है कि यह एस्टेराॅयड खतरनाक हो सकता है। इसको देखते हुए नासा ने इसे संभावित रुप से खतरनाक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में रखा गया है।

नासा ने यह भी दावा किया है कि अगर यह क्षुद्रग्रह कभी अपनी कक्षा बदलता है तो यह हमारे ग्रह को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है। यह एस्टेराॅयड बहुत ही तेजी से अपने कक्ष की ओर आगे बढ़ रहा है। धरती के करीब आने वाले ऐसे एस्टेराॅयड्स को हजारो की संख्या में पहले देखा जा चुका है। धरती के नजदीक आने वाले इस एस्टेराॅयड को 1989 में अमेरिकी वैज्ञानिक एलिनोर हेलिन ने खोजा था।Screenshot_2022_0526_232912.jpg