महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, 2016 में महिला ने दिया था 5 बेटियों को जन्म

in #ambikapur2 years ago

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, 2016 में महिला ने दिया था 5 बेटियों को जन्म

अंबिकापुर. Women delivers 5 children: मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में शुक्रवार को एक महिला ने एक साथ 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा महिला की डिलीवरी नॉर्मल कराई गई है। हालांकि बच्चों का वजन 2 किलो से कुछ कम है, लेकिन तीनों स्वस्थ हैं। तीनों बच्चों को विशेष निगरानी में एसएनसीयू (SNCU) में रखा गया है। इसके पूर्व वर्ष 2016 में लखनपुर क्षेत्र के एक महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया था। इनमें से 2 की रायपुर के अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक साथ 2 से अधिक बच्चे होने का यह दूसरा मामला है।
Screenshot_2022-05-22-10-52-35-09.jpg

सरगुजा जिले के लुंड्रा क्षेत्र निवासी 2 वर्षीय महिला कमलापति पति दिलबर गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे परिजनों द्वारा लुंड्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां के डॉक्टरों ने एक साथ 3 बच्चों की हालत को देखते हुए उसे शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया था।

उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 2 बेटों व एक बेटी को जन्म दिया है। बच्चों की किलकारी सुन मां के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। Screenshot_2022-05-22-10-52-47-27.jpg

वजन डेढ़ किलो से 1800 ग्राम तक एक साथ जन्मे 3 बच्चों में पहले का वजन 1.500 किलोग्राम, दूसरे का 1.600 किग्रा तथा तीसरे का वजन 1.800 ग्राम है। नवजात बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। वहीं मां की स्थिति सामान्य है। डिलीवरी लेबर वार्ड के डॉक्टर व स्टाफ नर्स द्वारा कराई गई है।

एक साथ हुआ था 5 बेटियों का जन्म अप्रैल 2016 में सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बिनकरा निवासी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया था। हालांकि इनमें से 3 की हालत नाजुक होने पर रायपुर में भर्ती कराया गया था। इनमें से 2 की मौत हो गई थी।

इस मामले के सामने आने के कुछ महीने बाद ही कोरिया जिले में भी एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया था। वहीं सूरजपुर जिले के ओडग़ी क्षेत्र निवासी एक महिला ने वर्ष 2018 में एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया था। इसमें 2 पुत्र व एक पुत्री थे।