इन 6 कारणों से होती है ये दिमागी बीमारी, मरीज खाना चबाने-निगलने जैसी आदतें भी लगता है भूलने

in #alzheimer2 years ago

Can alzheimer be cured: अल्जाइमर एक गंभीर दिमागी बीमारी है। वर्तमान में अल्जाइमर रोग का कोई इलाज नहीं है। लेकिन ऐसी दवा उपलब्ध है जो लक्षणों को अस्थायी रूप से कम कर सकती है। इस बीमारी को फैटल भी कहा जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित व्यक्ति लंबे समय तक जी नहीं पाते हैं।
हम सभी कभी न कभी कुछ चीजों को भूल जाते हैं। ऐसा खासकर पेपर और चाबियों के साथ तो ज्यादा ही होता है। लेकिन जरा सोचिए एक दिन आप अपने घर की चाबी नहीं घर ही भूल जाएं। अपने परिवार के लोगों का चेहरा न याद हो। यह याद न आए की आपका कोई परिवार भी है। कितनी भयानक है कल्पना। लेकिन डरावनी बात यह है कि यह कोई कल्पना नहीं एक बीमारी का लक्षण है।

अल्जाइमर (Alzheimer) एक न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर है। जिसमें दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लग जाती है। और दिमाग अपने कार्य को करने में सक्षम नहीं रह जाता है। इसे समझने, चीजों को याद रखने, चुनाव करने जैसे काम को करने में परेशानी होती है। इससे ग्रसित व्यक्ति उन चीजों को भी भूलने लग जाता है जिसे वह सालों से करता आ रहा है, जैसे खाना चबाना, कपड़े पहना, पैसे को गिनना आदि।
world-alzheimer-day-2022-know-these-6-risk-factor-of-this-serious-brain-disease-94333262.jpg

ज्यादातर लोगों को इस बीमारी से संबंधित जानकारियों का पता नहीं होता है। हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस (World alzheimer Day 2022) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व अल्जाइमर के कारणों और इसके साथ आने वाले समग्र जोखिमों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन अल्जाइमर के लिए कौन से कारक जिम्मेदार होते हैं।
​बढ़ती उम्र
94333830.jpg
यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार,अल्जाइमर को बुढ़ापे की बीमारी के रूप में देखा जाता है। जब शरीर के बाकी अंगों की तरह दिमाग भी कमजोर होता जाता है। ऐसे में जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, वैसे-वैसे अल्जाइमर का खतरा बढ़ता जाता है। इस बीमारी का खतरा 65 साल की उम्र के बाद हर बितते 5 साल में दोगुना हो जाता है। हालांकि कम उम्र के लोगों को भी यह बीमारी हो हो सकती है।
जेंडर
94333823.jpg
हार्वड के अनुसार यदि आप एक महिला हैं तो अल्जाइमर होने का खतरा आपको पुरुषों से ज्यादा होता है। महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहती है जिसेक वजह से इस बीमारी का खतरा इन्हें ज्यादा होता है।
यदि आपके फैमली के DNA में अल्जाइमर बीमारी चली आ रही है तो बहुत संभावना है कि आप भी इससे पीड़ित हो सकते है। हालांकि इसका खतरा कम ही देखा जाता है। लेकिन आप इसे नंजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।
94333780.jpg
यदि आपके फैमली के DNA में अल्जाइमर बीमारी चली आ रही है तो बहुत संभावना है कि आप भी इससे पीड़ित हो सकते है। हालांकि इसका खतरा कम ही देखा जाता है। लेकिन आप इसे नंजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।
​डाउन सिंड्रोम94333771.jpg
इस विकार वाले लोगों को अक्सर 30 और 40 के दशक में अल्जाइमर रोग हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आनुवंशिक परिवर्तन जो डाउन सिंड्रोम का कारण बनते हैं, समय के साथ मस्तिष्क में अमाइलॉइड सजीले टुकड़े का निर्माण करते हैं, जो आगे चलकर अल्जाइमर का कारण बनते हैं।
​सिर पर लगी गंभीर चोट94333759.jpg
कुछ अध्ययनों ने अल्जाइमर रोग और सिर पर लगी चोट के बीच संबंध देखा गया है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि जिन लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है, उनमें अल्जाइमर रोग विकसित होने का अधिक खतरा हो सकता है, लेकिन इस क्षेत्र में अभी भी बहुत अधिक शोध की आवश्यकता है।
​खराब जीवनशैली
94333745.jpg
उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च ब्लड प्रेशर मुख्य रूप से खराब जीवनशैली का परिणाम होते हैं। आपको अल्जाइमर का मरीज बना सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज, मोटापा, धुम्रपान, शराब का सेवन, डिप्रेशन, अकेलापन भी इस बीमारी के जोखिम को बढ़ाने का काम करते हैं।