14 साल की लड़की ने अपने रेपिस्ट को मार डाला

in #alwar2 years ago

सड़क किनारे पूर्व सरपंच के बेटे की लाश मिलने की घटना सामान्य नहीं थी। उसका मर्डर किया गया था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। सोमवार की रात पुलिस ने दावा किया कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने उसकी हत्या की है। आरोप है कि पूर्व सरपंच का बेटा लड़की को काफी समय से ब्लैकमेल करके रेप कर रहा था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ भी रिलेशन बनवाना चाहता था। यह लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खेत में बुलाकर मार डाला। वारदात के समय युवक शराब के नशे में था। मामला अलवर के कोटकासिम इलाके का है
गांव की ही लड़की का नाम आया सामने
भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 18 मई को उसका शव गांव के पास सड़क पर मिला था। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानकर शव घर ले गए। उन्हें लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है। अंतिम संस्कार के समय विक्रम के गले पर निशान दिखा। खून के धब्बे भी मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में गांव की ही 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली। लड़की की मां नहीं हैं। उसका भाई प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस ने उससे सख्ती दिखाई तो सारा मामला सामने आ गया।

अफेयर का हुआ था खुलासा
ASP साहू ने बताया कि नाबालिग लड़की विक्रम यादव के घर पानी भरने जाया करती थी। डेढ़ महीने पहले नाबालिग ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन मांगा। दोनों के बीच की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। पिछले एक साल से लड़की का गांव के ही किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस पर विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा और रेप किया। विक्रम नाबालिग के साथ अपने दोस्तों का भी रिलेशन बनवाना चाहता था। इसी बात को लेकर लड़की ने उसे निपटाने की योजना बना डाली। उधर, विक्रम से पहले गांव के 2 अन्य युवक रेप कर रहे थे। करीब 6 महीने पहले इन युवकों को भी उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों युवक लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।

इशारा कर खेत में बुलाया
ASP ने बताया कि 17 मई की शाम को लड़की विक्रम के घर गई। उसने पानी भरने का बहाना बनाया था। आरोप है कि लड़की ने विक्रम को इशारा कर घर के पास वाले खेत में रात साढ़े नौ बजे बुलाया था। विक्रम शराब के नशे में पहुंच गया। इसी का फायदा उठा उसने चुन्नी से गला घोंट कर मार दिया और सड़क पर शव फेंक दिया। कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि मामला सामने आने के बाद नाबालिग को डिटेन कर अलवर के नारी निकेतन में भेजा गया है। नाबालिग ने विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है।
मोबाइल मिला
मौके पर ही पुलिस को विक्रम का मोबाइल भी मिला। जांच में नाबालिग की रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली। तलाशी में मौके पर एक जगह जली हुई चुन्नी का टुकड़ा मिला। उसे जब्त कर जांच की गई तो उस पर खून के निशान भी मिले। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आई
काफी पेचीदा है मामला
भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने कहा- यह पूरा मामला बेहद पेचीदा था। घटनास्थल से हमें कोई ज्यादा सबूत नहीं मिले थे। कई लोगों से पूछताछ और तकनीकी सहायता के जरिए हम नाबालिग तक पहुंचे। पूछताछ की तो यह सारा खुलासा हुआ। मामले में नाबालिग ने कोटकासिम थाने में सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है। इसमें नाम किसका-किसका है, इसकी जानकारी अभी नहीं दे सकते। उनकी गिरफ्तारी होने के बाद जानकारी सार्वजनिक की जाएगीScreenshot_20220607-154559_Chrome.jpgScreenshot_20220607-154532_Chrome.jpg

Sort:  

कानूनन तो जुर्म है, लेकिन कानून जब साथ नही देता, या लोग कानून तक नही पहुचते, तो ऐसे जुर्म हो जाते हैं

जांच पड़ताल होनी चाहिए।कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए

शंकर जी की शानदार कवरेज