Alot नगर परिषद में 12 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी का कब्जा

in #alot2 years ago

Alot नगर परिषद में 12 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी का कब्जा

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजय घोषित

नगर परिषद आलोट में आज अध्यक्ष पद के भाजपा प्रबल दावेदार श्रीमती ममता जैन( मावा वाला) अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई है उन्हें 11 मत मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के 9 उम्मीदवार चुनाव जीते थे

विपक्ष में भाजपा से 6 साल से निष्कासित पवन शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म जमा किया था आश्चर्य की बात यह रही कि कांग्रेस के द्वारा अपना उम्मीदवार नहीं उतारा

पवन शर्मा को मात्र 4 वोट मिले

विगत 12 वर्षों से एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस को अब की बार हार का सामना देखना पड़ा एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता समरथ मल जैन के छोटे भाई की पुत्रवधू ममता जैन नगर परिषद अध्यक्ष बनी

जहां एक और भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है उन्हीं पर भाजपा को दूसरी खुशी और मिली

नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष घोषित हुए जिन को 9 मत मिले

कांग्रेसी उम्मीदवार सोना अभिनव निगम को छह मत मिले

करीब 1 माह के घटनाक्रम में उपाध्यक्ष पद पर पूर्व उपाध्यक्ष अनिल भरावा एवं अशोक खींची भी प्रबल दावेदार थे लेकिन महेंद्र सिंह सोलंकी का नाम उपाध्यक्ष पद पर आने के बाद भाजपा के अशोक खींची के द्वारा नामनिर्देशन फॉर्म वापस ले लिया

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष घोषित हुए

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.