आरएमपीयू पर कुप्रबंधन का आरोप

in #aliigarh2 years ago

javahara-paraka-ma-bthaka-karata-bharataya-kasana-yanayana-ka-pathathhakara-savatha_1667765363.jpeg
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ पर कुप्रबंधन का आरोप भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने लगाया है। वक्ताओं ने विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
कृषि उद्यान कार्यालय के परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के संयोजकत्व में शिक्षाविदें, प्रधानाचार्यों, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, समाजसेवियों की बैठक हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि जिले के छात्र संगठनों, शैक्षिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों के संघर्ष के कारण आरएमपीयू की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी, लेकिन 14 महीने में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ।
विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। छात्र नेता अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि विश्वविद्यालय में बिना पढ़ाई कराए ही परीक्षाएं कराने की रस्म अदायगी हो रही है। डॉ. उदयराज सिंह, राम अवतार यादव, प्रमोद पुंढीर, नौरंगीलाल लोधी, हेतमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, चंद्रभान सिंह चौहान, चौ. रिषीपाल सिंह, आईपी कश्यप, आमिर चौधरी ने विचार व्यक्त किए। चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राजा महेेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बन रही यूनिवर्सिटी में व्याप्त कुप्रबंधन से जनता विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के लोगों में गुस्सा है।